राजधानी में इस बार मानसून भले ही 3-4 दिन देरी से प्रवेश करेगा, लेकिन जून में औसत से ज्यादा बारिश ने राहत दी है। हालांकि आंकड़ा बीते साल के मुकाबले कम रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं से मानसून को गति मिली है और अब 24 से 48 घंटे में दस्तक देगा। मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एंट्री करने के साथ ही मानसून जमकर बरसेगा और लगातार दो हफ्ते अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके बाद बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा। बारिश से तापमान लुढ़कने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस सताएगी।