भीलवाड़ा | पंचायतीराज चुनाव में जिले की तीन पंचायतें अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के कारण चर्चा में हैं। रायपुर में पिछला चुनाव हार चुके दो चेहरे इस बार फिर आमने-सामने हैं, बोराणा में मुकाबला परिवार के भीतर है और नाथड़ियास में कांग्रेस पृष्ठभूमि के प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला सिमट गया है।रायपुर में मुख्य मुकाबला हारून मोहम्मद छिपा उर्फ सद्दाम और लेहरू लाल कुमावत के बीच है। दोनों पिछले चुनाव में हार चुके हैं। बोराणा में चुनावी मुकाबला राजनीतिक से ज्यादा पारिवारिक रंग लिए हुए है। यहां पूर्व सरपंच प्रकाश टाक के सामने उनके भतीजे प्रशांत टाक चुनाव मैदान में हैं। प्रकाश टाक वर्ष 2015 के कार्यकाल में सरपंच रह चुके हैं। बोराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुजुर्गों और विशेष योग्यजनों के लिए व्हीलचेयर एक ही थी। िरटर्निंग अधिकारी कमलेश शर्मा अपने कमरे में मोबाइल पर व्यस्थ रहे। यहां वोट डालने आई बुजुर्ग महिला 80 वर्षीय नेनु को परिजन स्कूटर पर बैठाकर तो लाए लेकिन व्हीलचेयर नहीं होने से वह स्कूटर पर ही बैठी रही। बाद में परिजन ही स्टूल लेकर आए और उसे बैठाया।