राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। सीकर में तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट में बेटियां आगे रही हैं। सीकर के गोविंदपुरा गांव में सरकारी स्कूल की डिंपल कुमावत ने 97.40% नंबर हासिल किए हैं। डिंपल के पापा मूलचंद कुमावत पहले गुजरात में मजदूरी करते थे, अब 1 साल से घर पर हैं। डिंपल ने परिस्थितियों को हथियार बनाया और सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखना शुरू कर दिया। डिंपल को 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में 97.40 प्रतिशत नंबर मिले हैं। डिंपल ने ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस में फुल 100 मार्क्स अचीव किए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीकर जिले के गुंगारा गांव की बेटी रक्षा कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रक्षा के पिता नरेंद्र सिंह रणवां की 2014 में मौत हो गई थी। रक्षा की मां सुमन देवी खेती करके घर चलाती हैं। रक्षा ने ऑप्शनल सब्जेक्ट जियोग्राफी में 100 में से 100 मार्क्स अर्जित किए हैं। सीकर में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार मिलाजुला रहा है। साइंस स्ट्रीम में जिले की 3 बेटियों ने राजस्थान टॉपर्स में जगह बनाई है। सीकर का साइंस का रिजल्ट बेहतरीन रहा और टॉप-5 जिलों में जगह मिली। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट सबसे खराब रहा। पिछले साल 99.27% रिजल्ट था। इस बार करीब 14% तक गिरकर 85.82% तक रह गया। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी। बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। पिछले 4 साल का सीकर जिले का रिजल्ट