बांसवाड़ा की आनंदपुरी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी स्थाई वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ​केस 1: गुजरात में छिपे बिहार के आरोपी को दबोचा ​पुलिस ने पहले मामले में आरोपी रोहित कुमार पिता भिखनसिंह भाई निवासी कपड़िया, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत मिलने के बाद पिछले 2 साल से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ​केस 2: एक साल से फरार बदामीलाल भी चढ़ा हत्थे ​दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बदामीलाल पिता शम्भू पारगी निवासी खटवा को गिरफ्तार किया। आरोपी बदामीलाल पिछले 1 साल से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। इस पर भी पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम रखा था। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल विमल की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल टीम ​पुलिस टीम का गठन​पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार और एएसपी नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन में थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। ​​रोहित की गिरफ्तारी में कांस्टेबल जितेंद्र, संजय और सुशील शामिल रहे। बदामीलाल की गिरफ्तारी में कांस्टेबल विमल और जितेंद्र शामिल रहे।