स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की 16 समितियों (12 समितियों और चार वित्तीय समितियों) में सभापति और सदस्य बनाए हैं। विधानसभा की नियम समिति में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ मेंबर बने हैं। 16 समितियों में तीन के सभापति कांग्रेस विधायक हैं। 11 ​समितियों में बीजेपी विधायकों को सभापति बनाया है। दो समितियों में स्पीकर वासुदेव देवनानी पदेन सभापति हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जनलेखा स​मिति सभापति हैं, कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक को प्रश्न और संदर्भ समिति, नरेंद्र बुडानियां को पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति का जिम्मा दिया है। विधानसभा की समितियों का कार्यकाल अगले साल 31 मार्च तक रहेगा। सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में सीएम भजनलाल शर्मा पहली बार सदस्य सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में स्पीकर पदेन सभापति हैं। इस समिति में सीएम भजनलाल शर्मा को पहली बार सदस्य बनाया है। पिछली बार इस कमेटी में सीएम सदस्य नहीं थे। इस कमेटी में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित 16 मेंबर हैं। ज्यादातर वरिष्ठ विधायकों को रखा गया है। एक कमेटी में महिला सभापति, कल्पना देवी महिलाओं और बालकों संबंधी कमेटी की सभापति विधानसभा की 12 सामान्य और 4 वित्तीय कमेटियों में केवल एक में म​हिला विधायक को सभापति बनाया है। बीजेपी विधायक कल्पना देवी को महिलाओं और बालकों के कल्याण संबंधी समिति में मेंबर बनाया है। विधानसभा की समितियों के सभापति और सदस्य…