उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की झलक देखकर खुशी मिलती है। उन्होंने कलाकारों को मिले मंच की प्रशंसा करते हुए इच्छा जताई कि भविष्य में “अयोध्या पर्व” का आयोजन राजस्थान में भी किया जाए। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में अयोध्या न्यास की ओर से आयोजित “अयोध्या पर्व 2026” के आयोजन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने यह कहा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- यह आयोजन का आठवां संस्करण है। यहां आकर मुझे बेहद अच्छा लगा। धर्म, संस्कृति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम दिखा कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों, विद्वानों और संस्कृति प्रेमियों ने अपनी प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और विविध लोक परंपराओं को जीवंत किया। आयोजन ने आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रभावशाली संदेश दिया। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मणिरामदास छावनी, अयोध्या के महंत कमलनयन दास महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैय्या जोशी, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक बाजपाई, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।