बांसवाड़ा के गढ़ी थाना क्षेत्र में एक कैफे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग मंगलवार सुबह 10:30 बजे लगी। जिस कैफे में आग लगी, उसके पीछे ही एक निजी स्कूल थी। हादसे के वक्त बच्चें स्कूल में मौजूद थे। पुलिस और नगर पालिका की दमकल ने समय पर पहुंचकर आग को काबू किया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में हुई अचानक खराबी (लीकेज) होने से हुआ है।बताई जा रही है। रेगुलेटर में अचानक लीकेज से भड़की​ चिंगारी ​जानकारी के अनुसार गढ़ी थाने के पास और नेल्सन पब्लिक स्कूल के ठीक आगे स्थित जेजे कैफे में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में हुई अचानक खराबी (लीकेज) बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे कैफे को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। कैफे में थे 2 गैस सिलेंडर आग को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी बिना वक्त गंवाए घटना स्थल पर आ गई। छात्र-छात्राओं और स्टाफ में दहशत कैफे के ठीक पीछे स्कूल होने के कारण क्लासरूम में बैठे छात्र-छात्राओं और स्टाफ में दहशत फैल गई थी। कैफे के अंदर दो भरे हुए गैस सिलेंडर रखे थे। अगर दमकल कर्मी थोड़ी भी देरी करते, तो सिलेंडरों में विस्फोट हो सकता था, जो पीछे स्थित स्कूल के लिए बड़ा खतरा बन जाता। लेकिन कड़ी मशक्कत कर सिलेंडरों को सुरक्षित बचाते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। ​राहत की बात यह रही कि इस पूरे अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग बुझने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।