सीकर कोर्ट परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (ADR) कोर्ट में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की वोटिंग होगी। ADR कोर्ट के सभागार में बुधवार को होने वाली वोटिंग के लिए 9 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल के पास बैलट बाॅक्स होगा। इस तरह कुल 9 बैलट बॉक्स होंगे। वोटिंग को लेकर निर्वाचन मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए सीकर बार काउंसिल के 1750 एडवोकेट्स और टैक्स बार के 20 एडवोकेट्स वोटिंग करेंगे। वोटिंग कैंपस के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पदों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग को लेकर सीकर कोर्ट परिसर के मीटिंग हॉल में 9 वोटिंग टेबल लगाई गई हैं। वोट डालने के बाद वकीलों को बैलट पेपर बॉक्स में डालने होंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश की सभी अदालतों में प्रचार-प्रसार का माहौल बना हुआ है। प्रदेशभर से 300 से ज्यादा वकील बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य बनने की तैयारी में हैं। तेज धूप को देखते हुए वोटर्स के लिए टैंट लगाया गया है। आदर्श आचार संहिता की पालना व चुनाव के सुचारू संचालन के लिए गठित हाई पावर कमेटी के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया- सीकर में 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 9 टेबल पर वोट डाले जा सकेंगे। सीकर में वोटिंग के लिए 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। एडवोकेट वोटर्स के लिए अभिभाषक संघ सीकर के नोटिस बोर्ड पर वोटर्स लिस्ट और दिशा-निर्देशों के नोटिस चिपका दिए गए हैं। गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे राजस्थान के रजिस्टर्ड वकील वोट डालेंगे।