भरतपुर में देर रात बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। वहीं रूपवास इलाके स्थित रामनगर गांव में भी पानी भर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार और VDO मौके पर पहुंचे और पानी को निकाला गया। पहली बारिश में ही गांव हुआ जलमग्न गांव के युवक आकाश ने बताया कि पहली बारिश में ही गांव जलमग्न हो गया। अभी तो, मानसून की शुरुआत हुई है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद ग्रामीणों के मकानों में पानी भर गया। रास्ते भी जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूल में भरा पानी आकाश ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति फिसल गया, जिससे उसका पैर टूट गया। गांव के स्कूल में भी पानी भरा हुआ है। इसके कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे। लोग अपने जरूरी कामों से भी घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं। जलभराव की वजह से मकान नीचे धंसते जा रहे हैं। प्रशासन ने जल निकासी के लिए लगाई मोटर ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर तहसीलदार अमित शर्मा और VDO काजल शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कि उसके बाद प्रशासन की तरफ से मोटर लगाई गई और रास्तों से पानी निकालने का काम किया गया। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर