बांसवाड़ा के गढ़ी थाना क्षेत्र के वजवाना गांव में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सागेता निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे। राहगीरों की मदद से उन्हें पहले तलवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एमजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। शादी से लौटते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार सागेता निवासी कल्पेश पुत्र रूपेंग और सुरेश पुत्र होमलाल शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान वजवाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर सड़क पर लहूलुहान हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक युवक के सिर में गहरा घाव हुआ। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया हॉस्पिटल मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहले तलवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर हालत में एमजी हॉस्पिटल रेफर डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को रात करीब 12 बजे एमजी हॉस्पिटल रेफर किया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।