लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को सपोर्ट नहीं करने पर बीजेपी ने आज विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को पुलिस ने कमिश्नरेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बैरिकेड्स पर चढ़कर हंगामा कर दिया। इससे पहले बीजेपी ऑफिस में सभा का आयोजन किया गया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 अप्रैल को ऐतिहासिक दिन बनने वाला था लेकिन विपक्ष ने काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया इसके बाद बीजेपी ऑफिस से शहीद स्मारक के लिए सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रवाना किया था। पदयात्रा और सभा के PHOTOS बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।