राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित किए जाने वाले 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए फार्म 6 जुलाई से भरे जाएंगे। 6 जुलाई से 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेटफीस एक माह का समय दिया गया है। बोर्ड के अनुसार- लेट फीस के साथ 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 1100 रुपए, 2 अतिरिक्त लेट फीस के साथ 13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए, दोगुनी फीस के साथ 19 अगस्त से 24 अगस्त तक 1700 रुपए, इससे ज्यादा लेट होने पर 25 अगस्त से 1 सितम्बर तक 2350 रुपए फीस लगेगी। आवेदन फार्म में संशोधन की डेट 7 नम्बर से 17 नवम्बर रखी गई है। प्रायोगिक परीक्षा फीस में भी 100 रुपए की बढ़ोतरी कर 200 रुपए कर दी गई है, जो हर सब्जेक्ट पर अलग से देना होगा। विशेष आवश्यकता वाले छात्र, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी, युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के बेटे-बेटियां, पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों की कोई फीस नहीं लगेगी। इन्हें केवल टोकन शुल्क के 50 रुपए जमा कराने होंगे। जिन स्कूलों की उच्च माध्यमिक स्तर की संबद्धता संबंधी कार्रवाई अभी तक पेंडिंग है, वह स्कूल बिना देरी के कार्रवाई पूरी कर लें। कार्रवाई पूर्ण नहीं होने पर ऐसे स्कूलों के परीक्षा आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0145-263866, 2632867, 2632868 पर अथवा एसीपी के दूरभाष नंबर 0145-2627454 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि पूर्व में यह फीस 650 रुपए थी। जो इस बार बढ़ा दी गई। करीब 20 लाख स्टूडेन्ट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। ….…………. पढें ये खबर भी… यू-ट्यूबर से मिलने आया नाबालिग,दो साल बाद परिजनों से मिला:अजमेर आकर होटल में करने लगा काम, पिता को फेसबुक पर फोटो दिखने से पता चला गोरखपुर-यूपी के गुलरिहा थाना क्षेत्र से करीब 2 साल पहले लापता 9वीं का छात्र अजमेर में मिला। गुलरिहा थाने में 3 सितंबर 2024 को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो राजस्थान के अजमेर की लोकेशन मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से बातचीत कर टीम अजमेर पहुंची, यहां आने पर पता चला कि छात्र एक होटल में काम करता है। पूरी खबर पढें