राजस्थान को ​​केंद्र सरकार से सितंबर 2026 तक 16 हजार 619.72 करोड़ का फंड मिला है। यह फंड अलग अलग योजनाओं के लिए है। केंद्र से मिलने वाला फंड 2025-26 की तुलना में 8.18% ज्यादा है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने केंद्र से मिलने वाले फंड और केंद्र व राज्य की योजनाओं पर सितंबर तक हुए खर्च के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्यौरा दिया है। सीएस वी श्रीनिवास ने एक्स पर लिखा- सितंबर 2026-27 के आखिर तक राजस्थान में योजनागत बजट खर्च 1 लाख 01 हजार 969.52 करोड़ रुपए रहा। यह 2025-26 की इसी अवधि के 87,695.12 करोड़ रुपए के खर्च की तुलना में 16.28% की बढ़ोतरी है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय योजनाओं पर पिछले साल से 19.94% ज्यादा खर्च मुख्य सचिव ने एक्स पोस्ट के जरिए केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी ब्यौरा साझा किया है। मुख्य सचिव के मुताबिक सितंबर 2026-27 के आखिर तक केंद्र से सहायता वाली योजनाओं के तहत 12,773.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। साल 2025-26 में इसी अवधि के दौरान यह खर्च 10,650.56 करोड़ रुपए था। पिछले साल की इस अवधि के खर्च की तुलना में 19.94% ज्यादा है। केंद्र सरकार से सितंबर लास्ट तक कुल 16,619.72 करोड़ रुपए राज्य को मिले जो 2025-26 की तुलना में 8.18% ज्यादा है। सितंबर में 11,739.27 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए प्रदेश में अप्रैल से सितंबर के छह महीने की अवधि में राजनिवेश पॉर्टल पर 11,739.27 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्य सचिव के मुताबिक अप्रैल से सितंबर के बीच 31,892 आवेदनों को मंजूरी दी गई। यह पिछले पूरे वित्त वर्ष में दी गई 29,536 मंजूरियों से ज्यादा है।