केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। राजस्थान (अजमेर रीजन) का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत रहा। पिछले साल 95.44 प्रतिशत रिजल्ट था। इस साल रिजल्ट कम हुआ है। रिजल्ट में अजमेर रीजन 10वें नंबर पर रहा। यशवर्धन सिंह राठौड़ पुत्र भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने दसवीं बोर्ड में 98% अंक हासिल किए। यशवर्धन सिंह 4 घंटे डेली पढ़ाई करते थे। इनके पिता पंचायत समिति मोहनगढ़ में JTA (कनिष्ठ तकनीकी सहायक) के पद पर कार्यरत है। हिमांशी सोलंकी पुत्री जसोल सोलंकी ने 10वी बोर्ड में 96.20% अंक प्राप्त किए। हिमांशी पोकरण की निवासी है। हिमांशी के पिता जसोल सोलंकी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। महिपाल पुत्र तनेराज ने 10वीं बोर्ड में 95.20% अंक हासिल किए। महिपाल के पिता तनेराज ओड ठेकेदार है। जैसलमेर के माधव शारदा ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। देशभर में इस साल लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम इस साल सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 का मेन एग्जाम देना होगा। इन नंबरों पर भेजें डिटेल 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स 9772236499 नंबर पर अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो के साथ शेयर करें…