केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। बाड़मेर में केवी स्कूल समेत सीबीएसई स्कूलों कई होनहारों स्टूडेंट ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। रविंद्र भादू के दसवीं बोर्ड में 98.80 प्रतिशत बने है। भादू के पिता के ट्रांसपोर्ट व्यापारी है। रविंद्र भादू केवी उतरलाई का स्टूडेंट है। फिलहाल कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा है। वकील भजनलाल विश्नोई की बेटी दिव्या के दसवी बोर्ड में 98 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। मां संतोष स्कूल लेक्चरर है। 98 प्रतिशत नंबर आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। दादी ने पोती को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इन नंबरों पर भेजें डिटेल, 95 प्रतिशत से ऊपर परिणाम पर स्टूडेंट की फोटो की जाएगी पब्लिश। बाड़मेर जिले के स्टूडेंट्स 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने पर विजय कुमार के वाट्सऐप नंबर 9414383984 पर अपनी फोटो के साथ नाम, पिता का नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर करें। ऐप पर फोटो और नाम पब्लिश किया जाएगा।