पीएम श्री केंद्रीय स्कूल जालीपा कैट बाड़मेर का CBSE में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन अच्छा रहा। स्कूल के छात्र सुनील ने जिले में टॉप कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सुनील बाबूलाल ढाढ़ीसरा रावतसर के बेटे हैं सुनील ने आर्ट्स वर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, पेरेंट्स और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के छात्रों ने कॉमर्स और साइंस में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुनील ने रेगुलर स्टडी और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई की।