राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में करौली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र भारद्वाज को धौलपुर जिले का संगठन सह-प्रभारी बनाया गया है। भूपेंद्र भारद्वाज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर धौलपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि भारद्वाज के लंबे राजनीतिक अनुभव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता का लाभ जिले में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। कांग्रेसजनों का कहना है कि उनके मार्गदर्शन में धौलपुर में संगठन और अधिक सशक्त होगा। इससे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी।