कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- भरतपुर विधानसभा सीट से हमारा गठजोड़ का एक ही विधायक था। वह भी भाग गया। मैंने कहा- गर्ग साहब वोट हमारे साथ लिए थे… क्यों भागे? उन्होंने कहा- मेरी मजबूरी है। सुभाष गर्ग की मजबूरी हो सकती है, जनता की क्या मजबूरी है। वो बीजेपी वाली सवारी हो गए। हम यहां अनाथ हो गए। हमने वोट दिलाए और आज हमें कोई पूछने वाला नहीं है। हमारे पास एक ही सीट थी वह भी साझे की थी। बयाना विधानसभा के पूर्व विधायक दिवंगत बृजेंद्र सिंह सूपा की मूर्ति का आज अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली पहुंचे थे। बोले- 6 महीने के अंदर उपचुनाव ​हाेने चाहिए डोटासरा ने कहा- सीएम ने राजस्थान की जनता क्या अन्याय कर दिया। उन्होंने एक काम कर दिया। यहां का चुना हुआ जिला प्रमुख को MLA बना दिया और, MLA बनने के बाद जिला प्रमुख बनने ही नहीं दिया। जब मैं मुख्यमंत्री हूं तो, जिला प्रमुख क्यों चाहिए। क्या हमारा संविधान यह नहीं कहता है कि 6 महीने के अंदर उपचुनाव होकर जिला प्रमुख बनना चाहिए। डोटासरा ने कहा- जिस मुख्यमंत्री की ऐसी सोच हो जो, संविधान को नहीं माने। जनता क्या चाहती है जनता का जनप्रतिनिधि होना चाहिए। वहां पर कुर्सी पर बैठना चाहिए। उस कुर्सी पर जिला कलेक्टर और सीओ को बैठकर काम करना पड़ रहा है। ERCP योजना बनाने के लिए किसानों और 36 कौम के लोगों को पानी की जरूरत है। उसके लिए जनता ने BJP को वोट दिया था। डोटासरा ने कहा- प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम ERCP को राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे। अगर राष्ट्रीय परियोजना बन जाती तो, 90 प्रतिशत पैसा भारत सरकार देती और 10 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार देती। अगर ERCP परियोजना आगे बढ़ती है तो, 100 प्रतिशत पैसा राजस्थान के बजट से जाना होगा। जो तनख्वाह सरकारी कर्मचारियों की है। वह तनख्वाह भी सरकार नहीं दे पा रही है। यह ERCP के लिए भी एक पैसा नहीं दे पाएंगे।