झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर अतिथियों ने ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। केंद्र सरकार ओर भाजपा पर बोला हमला एमडी चोपदार ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बंगाल का उदाहरण दिया, जहां 1 करोड़ से अधिक वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की सक्रियता के कारण एसआईआर को लेकर ऐसा नहीं हो सका। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जीएम सैयद ने कहा कि पार्टी को ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आने वाले चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया और पार्टी के पक्ष में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जीएम सैयद, सिद्दीक गोरी, स्नेहलता आर्य सहित कई नेता मंचासीन रहे। संचालन आरिफ हुसैन गोरी ने किया।