टोंक में 27 अप्रैल को होने वाली बीजेपी की सभा की तैयारियों को लेकर मदन राठौड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। मदन राठौड़ ने कहा - कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस ने 2014 से पहले 2जी घोटाले सहित कई घोटाले किए और देश में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैलाया। कांग्रेस के कई नेता जमानत पर बाहर मदन राठौड़ ने कहा कि आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर हैं, फिर भी देश की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ अच्छे नेता जरूर हैं, लेकिन पार्टी में देशभक्ति की कमी है और देशद्रोहियों का जमावड़ा ज्यादा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा - नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ाया है और अब तक 30 देशों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर पेट्रोल, डीजल और गैस के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और विपक्ष केवल गलत प्रचार कर रहा है। ‘अब सिर्फ बीजेपी ही रहेगी’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को समझाएं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में लगातार बीजेपी की सरकार रहे और जनता को पार्टी के कार्यों के बारे में बताया जाए। कई नेता रहे मौजूद इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, निवर्तमान जिलाप्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व चेयरमैन गणेश माहुर, लक्ष्मी जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल सहित कई नेता मौजूद रहे।