सरस डेयरी ने एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादन संघ की नई रेट लिस्ट लागू होने के बाद दूध, दही, पनीर और मावा जैसे जरूरी डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ गए हैं। बढ़ोतरी 2 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की गई है, जिससे रोजमर्रा की खरीदारी अब पहले से महंगी हो गई है। रोजमर्रा की चीजें महंगी, बजट पर बढ़ा दबाव दूध, दही, पनीर और मावा जैसे उत्पाद हर घर की जरूरत हैं। दूध जहां रोजाना इस्तेमाल होता है, वहीं पनीर और मावा खास मौकों और खाने में काम आते हैं। दही गर्मी में विशेष रूप से अधिक उपयोग किया जाता है। ऐसे में इन सभी उत्पादों के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना तय है।