जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में सोमवार को दैनिक भास्कर एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से जुड़े शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और शिक्षकों की मौजूदगी रही, जहां शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शामिल हुए। मंच से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, बेहतर परफॉर्मेंस और संस्थागत विकास पर जोर दिया गया। असली शिक्षक वही जो हमारे सपनों को पहचानता है उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया - मैं यहां खड़ा होकर बेहद सम्मान की भावना के साथ आपसे बात कर रहा हूं। आज का दिन केवल पुरस्कार देने का दिन नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार, नेतृत्व और प्रतिबद्धता के उत्सव का दिन है। आज हम उन सभी वीरांगनाओं और वीरों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। मैं दैनिक भास्कर परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और मान्यता देने वाला यह कार्यक्रम आयोजित किया है। असली शिक्षक वही है जो हमारे सपनों को पहचानता है और हमारी प्रतिभा को उभारता है। 23 हस्तियों को किया गया सम्मानित इस दौरान कुल 23 शिक्षाविदों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इनमें अर्थ ग्रुप के सीएमडी व सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह, न्यूरॉन्स एजुकेशनल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल कुमार मित्तल, जे.बी. पूर्वांचल बोर्डिंग स्कूल के चेयरमैन बिरम सिंह तंवर, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. बिस्व रॉय चटर्जी, एसकेडी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा, सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन हरदीप बख्शी, श्रीबापूजी ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेस व अखिल विश्व गायत्री परिवार की चेयरपर्सन व कॉर्डिनेटर डॉ. ईशा गुर्जर, नामदेव फिनवेस्ट प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर जीतेंद्र तंवर, लव कुश शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लव व्यास, इमेनुअल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एम. ए. राजू, गोरख टीला प्रन्यास गोगाना के प्रेसीडेंट महंत रूपनाथ, लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मनोज चाचान, सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज के. बजाज, पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर पुखराज कुलारिया, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पूरण गिरि गोस्वामी, मोदी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर राघव मोदी, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रविंद्र सिंघानिया, जाखड़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. श्योधान जाखड़, निरवान यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. एस.एल. सिहाग, बी.एन. संस्थान के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एस.एस. सारंगदेवोत, सिल्वर ओक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र यादव, डी.एस. साइंस एकेडमी के डायरेक्टर उमेश शर्मा और कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह से नेशनल एडिटर एल. पी. पंत, स्टेट एडिटर (इमर्जिंग मार्केट) मुकेश माथुर, बिजनेस हेड (राजस्थान-1) बी. एस. शेखावत, बिजनेस हेड (राजस्थान-2) नरेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।