बाड़मेर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू हो रही है। जनगणना दो चरणों में होगी। गणना में 33 सवाल पूछे जाएंगे। यह गणना इस बार पेन-कागज से नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप के जरिए होगी। पहले चरण में नागरिकों की प्रॉपर्टी (मकान आदि) की गिनती होगी। फिर फरवरी 2027 में 33 सवालों के लिए जरिए गणना-कर्ता डोर टू डोर जाएंगे और व्यक्तिगत जानकारी जुटाएंगे। सीमावर्ती बाड़मेर इलाके में कई गांवों में मोबाइल सिग्नल नहीं होने की स्थिति में सेव और ड्राफ्ट का ऑप्शन है। आंकड़े सेव होते रहेंगे। नेटवर्क में आते ही अपलोड हो जाएंगे। मोबाइल ऐप से खुद शामिल हो सकते हैं अब 1 से 15 मई तक देश का कोई भी नागरिक स्वयं मोबाइल ऐप से गणना में शामिल हो सकेगा। इसके बाद 16 मई से गणना-कर्ता खुद डोर टू डोर जाएंगे। वे मकानों को सूचीबद्ध करेंगे। डिजिटल होते भारत में अब न कोई नागरिक छूटेगा। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- बाड़मेर जिले में 13 चार्ज ऑफिसर है। जिसमें 11 ग्रामीण और 2 अरबन एरिया में है। जिले में 2707 गणना-कर्ता हैं। इनमें ग्रामीण इलाके में 2621 और शहरी इलाके में 186 हैं। 448 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने कहा- 1 से 15 मई तक स्वगणना हो सकेगी। इसमें कोई भी नागरिक मोबाइल ऐप पर गणना कर सकता है। जब हमारा गणना-कर्ता जाएगा तो उसको वैरिफाई कर देगा। इससे समय की बचत होगी। उन्होंने बताया- दूसरा चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। 2 मास्टर ट्रेनर को राज्य स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है। फील्ड ट्रेनर हमारे 62 हैं, जिनकी ट्रेनिंग कर दी गई है। यह लोग ब्लॉकवार हमारे ट्रेनर गणना-कर्ता को ट्रेनिंग देंगे। दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप से डेटा फीड करेंगे गणना-कर्ता (प्रगणक) सरकार की ओर से विकसित एक विशेष ऐप का उपयोग करेंगे। डेटा जैसे ही ऐप में दर्ज होगा, वह एन्क्रिप्टेड होकर सीधे सेंट्रल सर्वर पर चला जाएगा। नागरिकों को यह आजादी मिलेगी कि वे खुद जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकें। इससे प्रगणक का काम केवल उस डेटा को वैरिफाई करना रह जाएगा। ऐप में GPS मैपिंग की सुविधा होगी। ये सब पहली बार अब तक की जनगणना में प्रगणक घर-घर जाकर बड़े-बड़े फॉर्म भरते थे। इन्हें बाद में स्कैन किया जाता था। इस बार प्रगणक सीधे मोबाइल ऐप में डेटा फीड करेंगे। डेटा प्रोसेसिंग में लगने वाला समय घटकर बहुत कम हो जाएगा। पहली बार नागरिकों को यह अधिकार मिल रहा है कि वे 1 मई से नागरिक censusindia.gov.in पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकें।