पाली में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए है। जिसमें कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। मेटल डिटेक्टर से जांच की। इधर बांगड़ स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर आई गाड़ी के लिए गेट जैसे ही खोला कुछ अभ्यर्थी उसके साथ ही अंदर चले गए। यह देख पुलिस ने उन्हें वापस बाहर निकाला, क्योंकि निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी आए थे। ऐसे में उन्होंने हंगामा कर दिया। एक अभ्यर्थी के पिता ने तो कोर्ट जाने की बात तक कह दी। सेंटर के बाहर हाथों में पहने मन्नत के धागे खुलवाए। बालों में लगे बकल भी खुलवाए गए। पहली पारी में पंजीकृत 6456 अभ्यर्थियों से 4388 परीक्षा देने पहुंचे। 68.02 अभ्यर्थियों ने पहली पारी में परीक्षा दी। दो पारियों में हो रही परीक्षा दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। ऐसे में 9 बजे तक ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी। दूसरी पारी की परीक्ष दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक आयोजित हो रही है। यह परीक्षा 12 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। पेपर लेकर आई गाड़ी के साथ केंद्र में घुसे अभ्यर्थी पाली के बांगड़ स्कूल परीक्षा केंद्र पर पेपर लेकर आई गाड़ी के लिए जैसे ही गेट खोला गया। वैसे ही 3 से 4 परीक्षार्थी जो सेंटर पर लेट पहुंचे थे। वह गाड़ी की पीछे अंदर घुस गए। जिन्हे पुलिस ने वापस बाहर निकाला तो विरोध करने लगे। अभ्य​र्थी पिता ने कहा- कोर्ट तक लेकर जाऊंगा परीक्षा केंद्र के बाहर एक पिता जोर-जोर से अधिकारियों से कहने लगे, "बच्ची गेट के अंदर आ चुकी थी, इसके बाद भी उसे परीक्षा देने नहीं दिया गया। इसके जिम्मेदार आप लोग हैं। मैं इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाऊंगा। इधर, गेट के अंदर पहुंचने के बावजूद परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने पर कैंडिडेट भी वहीं खड़ी-खड़ी रोती रही। पिता लगातार अधिकारियों पर चिल्लाते रहे, लेकिन तय नियमों और समय सीमा का हवाला देते हुए उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।