राजस्थान में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने के मामले में चार आरोपियों को SOG ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने फर्जी सर्टिफिकेट से राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में रजिस्ट्रेशन करा लिया था। आरोपियों ने विदेश से MBBS करने के बाद भारत में आयोजित FMGE स्क्रीनिंग परीक्षा कई बार दी, लेकिन पास नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने दलालों के माध्यम से 27 से 30 लाख रुपए देकर परीक्षा पास करने के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया- SOG थाना जयपुर में इस मामले में 4 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें जांच की जा रही है। फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने मामले में भारत भूषण शर्मा (26) निवासी पुराने बस स्टैंड के पास दाऊजी का मंदिर क्षेत्र डीग, सौरव शर्मा (29) निवासी सीतारामजी के मंदिर के पास वैर जिला भरतपुर, हिमांशु शर्मा (26) निवासी गांधी चौक के पास हलैना जिला भरतपुर और शिवम चौधरी (28) निवासी पहाड़ी जिला डीग को पकड़ा है। 27 से 30 लाख रुपए देकर बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट भारत भूषण शर्मा: एसओजी के आईजी अजयपाल लांबा ने बताया- जांच के अनुसार भारत भूषण ने किर्गिस्तान से MBBS की पढ़ाई की। साल 2022 में भारत लौटा। FMGE परीक्षा कई बार देने के बावजूद पास नहीं होने पर उसने दौसा निवासी शुभम गुर्जर के माध्यम से 30 लाख रुपए में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज दौसा में इंटर्नशिप की। शुभम गुर्जर इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुका है और ज्यूडिशल कस्टडी (जेल) में है। सौरव शर्मा: सौरव ने साल 2017 से 2023 तक रूस में MBBS की पढ़ाई की और 2023 में भारत लौटा। FMGE परीक्षा में सफल नहीं होने पर उसने वैर निवासी गजेंद्र के माध्यम से 27 लाख रुपए में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर राजकीय मेडिकल कॉलेज धौलपुर में इंटर्नशिप की और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन के लिए आवेदन किया। हिमांशु शर्मा: हिमांशु ने भी साल 2017 से 2023 तक रूस में MBBS किया और 2023 में भारत लौटा। FMGE परीक्षा पास नहीं कर पाने पर उसने गजेंद्र के माध्यम से 27 लाख रुपए में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर में इंटर्नशिप की और RMC में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया। सौरव और हिमांशु दोनों मामा-बुआ के बेटे हैं। शिवम चौधरी: शिवम ने साल 2016 से 2021 तक कजाकिस्तान में MBBS की पढ़ाई की और 2021 में भारत लौटा। FMGE परीक्षा में सफल नहीं होने पर उसने कजाकिस्तान में हॉस्टल चलाने वाले और भारत से विदेश में MBBS कराने का काम करने वाले दलाल गजेंद्र के माध्यम से 30 लाख रुपए में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर राजकीय मेडिकल कॉलेज अलवर में इंटर्नशिप की और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन के लिए आवेदन किया। 100 से अधिक विदेशी मेडिकल स्नातक जांच के घेरे में एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया- जांच के दौरान ऐसे 100 से अधिक विदेशी मेडिकल स्नातकों को चिह्नित किया जा चुका है, जिन पर FMGE परीक्षा पास किए बिना फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर इंटर्नशिप या पंजीयन कराने का संदेह है। उन्होंने बताया कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा सहित कुल 33 लोगों की पूर्व गिरफ्तारी की जा चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार लोगों में तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, UDC अखिलेश माथुर, LDC फरहान हसन, कथित मुख्य आरोपी भानाराम माली और अन्य आरोपी शामिल हैं। एसओजी के अनुसार- भानाराम माली, शुभम गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर और अन्य लोगों पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाने और RMC में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए लेने का आरोप है। मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जांच में आरोप सामने आए हैं कि फर्जी FMGE प्रमाण पत्रों के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में अस्थायी पंजीयन और राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप हासिल की गई। इस पूरे नेटवर्क में दलालों के साथ मेडिकल काउंसिल के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की कथित मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। SOG अधिकारियों के अनुसार- गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर प्रमाण पत्र तैयार करने वाले नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और पंजीयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कजाकिस्तान से MBBS कर डॉक्टर ने बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, गिरफ्तार:FMG परीक्षा में कई बार हुआ फेल; 24 लाख में सर्टिफिकेट बनवाकर की इंटर्नशिप फर्जी सर्टिफिकेट से बने डॉक्टर, SOG ने 2 को पकड़ा:मुख्य आरोपी ने 5 देशों में काटी फरारी; विदेश से 73 कैंडिडेट ने MBBS डिग्री ली विदेश से MBBS करके आए 3 डॉक्टर गिरफ्तार:तीनों ने 74 लाख रुपए में बनवाए थे फर्जी सर्टिफिकेट; RMC में करवा लिया रजिस्ट्रेशन 5 लाख लेकर फर्जी प्रमाण-पत्र को वेरिफाई करने वाला गिरफ्तार:सरकारी कर्मचारी ने विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स के फर्जी रजिस्ट्रेशन किए विदेश से MBBS करने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी:प्राइवेट प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगे, राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन अटकाया