कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में शुक्रवार देर शाम सूचना पर पहुंचे गौसेवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 100 से अधिक लोगों ने हथियारों से हमला किया। घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, एक को दाहोद रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को डिटेन किया है और जांच शुरू की गई है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को डिटेन कर लिया है। ​हथियारों से किया हमला, जान बचाने भागे गौसेवक प्रार्थी रवि भामोर पुत्र निर्भय सिंह निवासी कुशलगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सूचना मिली थी कि डैम के पास गोवंश को क्षति पहुंचा धर्मांतरण करवाया जा रहा है। जब वे इसे रोकने साथियों के साथ वहां पहुंचे, तो वहां मौजूद जोसफ उर्फ जयसिंह पुत्र जोहेंग निवासी कलिंजरा सहित 15 नामजद व अन्य 100 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हथियारों से वार किए। चार घायल, एक को दाहोद रेफर हमले में चार गौसेवक घायल हुए। सभी को तुरंत स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे दाहोद गुजरात रेफर किया गया। वहीं दो अन्य घायलों को देर रात बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ​पुलिस ने दर्ज किया मामला कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। मामले की जांच कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह कर रहे हैं। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। घटना में तीन युवकों के सिर में चोट आई है। मौके पर गोवंश काटने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।