सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थी। दो दिन बाद भी वापस घर नहीं लौटी है। युवती का अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वहीं दूसरे मामले में युवक की पत्नी रात को घर से चली गई। 18 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 6 जुलाई की सुबह डॉक्टर को दिखाने के लिए नजदीकी कस्बे में गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। कई देर तक युवती घर पर नहीं आई तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। युवती का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं 19 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 6 जुलाई की रात घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। इनके अलावा जिले में एक 20 साल की और एक 19 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों ही 6 जुलाई की रात घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिनका भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।