राजस्थान में गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर में बीते 24 घंटे में रात का तापमान 5.5 डिग्री तक बढ़ गया। गर्मी के कारण राजस्थान के 8 जिलों में स्कूलों के टाइम में भी बदलाव किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। केंद्र ने एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में गर्मी की 3 तस्वीरें… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… गर्मी के साइड इफेक्ट्स स्कूलों का टाइम बदला: जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, राजसमंद, जोधपुर, दौसा और भरतपुर में स्कूलों का टाइम बदला गया है। राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक किया है। यह आदेश 16 मई तक प्रभावी रहेगी। कोटा में 24 अप्रैल से 12वीं क्लास का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया है। दौसा में 24 अप्रैल से 2 मई तक 8वीं क्लास का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर के 12 बजे तक कर दिया गया है। जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 8वीं क्लास तक के बच्चों का समय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक कर दिया है। भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। जोधपुर में कलेक्टर आलोक रंजन ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक के स्टूडेंट्स और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक कर दिया। श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म: 23 अप्रैल को देश में 5 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। इसमें सर्वाधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रहा। श्रीगंगानगर के अलावा अकोला (महाराष्ट्र) 44.3, अमरावती (महाराष्ट्र) 44.4, भठिंडा (पंजाब) 44, प्रयागराज (यूपी) 44.4, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) 44, वर्धा (महाराष्ट्र) 44 और झारसुगुड़ा (उड़ीसा) 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे के हालात: राजस्थान के सभी शहरों में सुबह से तेज धूप रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, नागौर, फलोदी, भरतपुर, दौसा, टोंक समेत अन्य कुछ शहरों में हल्की हवा चली। अब आगे क्या: 25 अप्रैल से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है, जिसका असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के एरिया में देखने को मिल सकता है। कई शहरों में धूलभरी हवा हल्की बारिश या हो सकती है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में गर्मी का हाल जयपुर के तापमान में गिरावट, रात में गर्मी कम हुई जयपुर में गुरुवार दिन में तेज धूप रही और हल्की हवा चली। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 26 और 27 अप्रैल को मौसम में बदलाव होने और आसमान में बादल छाने की संभावना जताई है। उदयपुर में फतहसागर झील पर सन्नाटा लेकसिटी उदयपुर में झुलसाने वाली गर्मी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से तेज धूप और गर्म हवा का असर है। गर्मी से बचाव के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक कम है, लू का भी असर है। शहर में पर्यटकों की संख्या भी पिछले 15 दिन से लगातार कम हो रही है। जोधपुर में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी जोधपुर में तेज धूप के साथ गर्मी का असर बना हुआ है। आज दोपहर 12 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 39.4 डिग्री दर्ज हुआ। जो औसत से अधिक था। न्यूनतम तापमान भी एक डिगी की बढ़ोतरी के साथ 24.4 डिग्री तक पहुंच गया। अजमेर में रात का तापमान बढ़ा अजमेर में तेज गर्मी का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। तेज धूप और उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी। कोटा में कल था सीजन का सबसे गर्म दिन कोटा में भी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक कम है। गर्मी से बचाव के लिए लोग गमछा, छतरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीकर में अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी सीकर में शुक्रवार सुबह से गर्म हवा चल रही है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज भी आसमान साफ होने के कारण तेज धूप है। हालांकि, आज हल्के बादल भी छाए हुए हैं। तेज धूप और गर्म हवा के कारण पूरे जिले में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। अलवर में 3 दिन हीटवेव की चेतावनी अलवर में पिछले कई दिनों से दिन के समय गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तेज गर्मी बनी रहेगी। साथ ही अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है।