बाड़मेर में रहवासी ढाणी में अचानक आग लग गई। इससे 2 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के आभूषण जल गए। स्थानीय लोगों ने पानी और रेत से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब तक आग बुझती तब सब जलकर राख हो गया। घर में गैस सिलेंडर भी रखे थे, आग लगते ही वो भी ब्लास्ट हो गए। डीएसपी जेठाराम और चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके गवारिया बस्ती की है। मिली जानकारी के अनुसार चौहटन से बाड़मेर जाने वाली वाली रोड गवारिया बस्ती में गुरुवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। हवा की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पानी के टैंकरों, रेत और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब पूरे झोपड़े जलकर राख हो गया। 2 लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण जले पीड़ित परिवार ने बताया- आग से उनका सब कुछ जल गया। एक माह पहले ही बैंक से दो लाख रुपए का लोन लिया था। वहीं भी जल गया। वहीं घरेलू सामान और सोने-चांदी के आभूषण भी जल गए। पीडित परिवार की महिलाओं के रो-रोकर बुरे हाल हो रहे है। फायर बिग्रेड नहीं होने से लोगों में आक्रोश चौहटन नगर पालिका बने हुए एक साल से ज्यादा वक्त हो गया। लेकिन फायर बिग्रेड नहीं होने से आए दिन आग से लोगों को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। गैस टंकियों में हुआ ब्लास्ट चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया- चौहटन की गवारिया बस्ती निवासी कैलाश पुत्र जसराम का रहवासी घर था। कैलाश खुद गाडी लेकर बाहर गया हुआ था। इसकी पत्नी और बच्चे मार्केट गए हुए थे। पीछे शॉर्ट सर्किट से चिनगारी से आग लग गई। आग लगने से गैस टंकियां थी। उसमें ब्लास्ट हो गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से उसके सोने-चांदी के आभूषण और रुपए जल गए है। कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।