सीकर के धोद थाना इलाके में सीसी सड़क के निर्माण के दौरान मशीन चलाते वक्त मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजे और ठेकदार को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना धोद थाना इलाके में पुरा छोटी गांव की है। मृतक का नाम राकेश सैनी(26) निवासी खारदा है। जिसके भाई विक्रम ने बताया कि राकेश पिछले करीब 5-6 दिनों से सीकर के पुरा छोटी में सीसी सड़क डालने के लिए ठेकेदार के यहां काम कर रहा था। आज साथी मजदूरों ने उसे सूचना दी कि सड़क को तोड़ने वाली ड्रिल मशीन चलाते हुए अचानक राकेश गिर गया। इसके बाद मजदूर उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ठेकदार ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। अब हमारी मांग है कि ठेकदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिजनों के साथ आए उदयपुरवाटी विधानसभा प्रत्याशी संदीप सैनी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।