स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक स्कूल लेक्चरर को अरेस्ट किया है। कॉम्पिटिशन एग्जाम में फेक आवेदन कर आरोपी ने स्कूल लेक्चरर की पोस्टिंग पाई थी। जिसमें बैक डेट में बनवाई मार्कशीटे लगाई गई थी। एसओजी की ओर से गुरुवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- फर्जीवाड़े में आरोपी अशोक कुमार यादव (33) निवासी कालाडेरा चौमूं को अरेस्ट किया गया है। वह वर्तमान में शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दिवराला श्रीमाधोपुर सीकर में स्कूल व्याख्याता कृषि के पद पर तैनात है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्राध्यापक/व्याख्याता कृषि विज्ञान (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 हुई थी। एसओजी को प्रतियोगी परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर पोस्टिंग लेने की शिकायत मिली। एसओजी की ओर से मार्च-2026 में केस दर्ज कर जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अशोककुमार ने कृषि विज्ञान भर्ती-2022 के आवेदन के समय निर्धारित योग्यता नहीं होते हुए भी आवेदन किया। आवेदन में अपनी फेक शैक्षणिक योग्यता होना बताकर चयनित हो गया। एसओजी जांच में पता चला कि ओपीजेएस यूनिवसिर्टी के अधिकारियों से मिलीभगत कर बीईएड साल-2020-22 और एमएमसी एग्रीकल्चर इन एग्रोनोमी की साल-2018-20 की बैक डेट में फेक तरीके से मार्कशीटे आरोपी अशोक कुमार यादव ने बनाकर लगाई थी। एसओजी की ओर से बुधवार रात दबिश देकर आरोपी अशोक को धर-दबोचा। एसओजी कोर्ट में गुरुवार सुबह पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।