कोटा में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पोर्टल पर स्व जनगणना भरी। निगम उपायुक्त की मौजूदगी में मंत्री दिलावर ने जनगणना का प्रोसेस पुरा किया। सभी सवालों का जवाब भरा। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई भी की। मीडिया से बातचीत में मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रदेश में बिना बिल्डिंग के चल रही 300 स्कूलों के लिए बिल्डिंग निर्माण के लिए सरकार ने 410 करोड रुपए जारी किए हैं। इसमें कोटा जिले की 6 स्कूल भी शामिल है। जिले में 12 करोड़ से 6 स्कूलों में बिल्डिंग निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में जर्जर स्कूलों में मरम्मत के लिए 2 हजार करोड़ जारी किए है। मंत्री ने बताया की अभियान चलाकर स्कूलों को पट्टे दिए जाएंगे। बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए दिलावर ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है। वहां बदलाव की लहर चल रही थी, जो वोट में बदल गई। वहां भाजपा की सरकार आएगी। 4 मई को रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। श्रीगंगानगर में जनसुनवाई के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी पर हुए हमले के बारें में मंत्री दिलावर ने कहा इस बारें में बाद में बात करेंगे कोटा जिले की जाखोड़ा पंचायत के तालाब की पाल तोड़कर मिट्टी बेचने के मामले में मंत्री दिलावर ने कहा तत्कालीन सरपंच ने तालाब की पाल तोड़कर मिट्टी का खनन किया। तालाब का पानी निकल गया। बहुत नुकसान हुआ। जाखोड़ा के सरपंच (प्रशासक) को निलंबित कर दिया है। वहां दूसरे पंच को चार्ज देंगे। जितना नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई तत्कालीन सरपंच (प्रशासक) से करेंगे। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कितना पानी तालाब से निकला है। सब वसूल करेंगे। उन्होने कहा कि साल 2022-23 के समय वो मंत्री नहीं थे। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन मंत्री व अधिकारियों ने इस बारे में क्या किया या नहीं किया ।इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहता। मेरे सामने जांच रिपोर्ट आई है। जांच रिपोर्ट के तथ्य बताते हैं ये एक तरह से तालाब को नुकसान हुआ। कीमती पानी को बेकार में बहा दिया गया।