सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीकर में MDMA ड्रग बेचने के लिए आए दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। दोनों के पास से हजारों रुपए की ड्रग मिली है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गोकुलपुरा पुलिस बीती रात थाना इलाके में रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेवदा जोहड़ी की तरफ जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वहां पैदल चल रहे दो नाबालिग लड़के हड़बड़ाने लगे। जब पुलिस ने गाड़ी रोककर उनकी तलाशी ली तो एक के पास से 5.75 ग्राम और दूसरे के पास 5.45 ग्राम MDMA ड्रग मिली। अबतक की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि दोनों नाबालिग लड़के जोधपुर से यह ड्रग लेकर आए थे और सीकर में किसी को बेचने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लग रही है। मामले की जांच अब कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ कर रहे हैं। नाबालिग लड़कों को पकड़ने वाली टीम में ट्रेनी RPS विजयपाल यादव,ASI हिदायत अली,पवन,कांस्टेबल विकास शामिल रहे।