बूंदी के नैनवां क्षेत्र में एक सीनियर स्कूल की 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जब वह कक्षा कक्ष के गेट पर खड़ी थी, तभी आरोपी छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के अनुसार आरोपी ने उसे किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नैनवां सीआई सहदेवसिंह ने पुष्टि की कि नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में नाबालिग छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कंटेंट : अश्विनी शर्मा नैनवां