सीकर जिले में 30 साल की महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। वहीं 20 साल की एक युवती भी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। दोनों ही मामलों में पुलिस तलाश कर रही है। पहले मामले में 30 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी एक बेटा और बेटी को लेकर 14 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। काफी देर तक वह घर पर नहीं लौटे। उसके बाद रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में भी काफी मालूम किया। लेकिन पत्नी और दोनों बच्चों का ही कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों ही बच्चे अभी छोटे हैं। दूसरे मामले में 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 12 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। सुबह जब उठकर देखा तो 20 साल की बेटी कहीं पर नजर नहीं आई। इसके बाद उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सीकर में 24 साल की युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार,अब बदनाम करने की दे रहा धमकी सीकर जिले में 24 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही अब युवती को धमकी दे रहा है।(पूरी खबर पढ़ें)