जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ और रामगढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। क्षेत्र के मुख्य बिजली ग्रिड स्टेशनों पर होने वाले तकनीकी रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते आज ग्रामीण इलाकों में तीन घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इस दौरान करीब 33 से अधिक फीडरों पर बिजली पूरी तरह बंद रहेगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा शटडाउन सहायक अभियंता (ग्रामीण) गोविंद राम ने बताया कि, मोहनगढ़ और रामगढ़ स्थित 220 केवी जीएसएस (गिर्ड सब-स्टेशन) पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके लिए विभाग ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में 33 केवी मेन बस बार पर शटडाउन लिया जाएगा, जिससे इन स्टेशनों से जुड़े सभी ग्रामीण फीडरों की बिजली काट दी जाएगी। इन गांवों में रहेगा असर सहायक अभियंता (ग्रामीण) गोविंद राम ने बताया कि इस मेंटेनेंस कार्य के चलते मोहनगढ़ और रामगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े गांवों और ढाणियों की बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले या दोपहर 1 बजे के बाद ही निपटाएं। गर्मी और उमस के बीच बढ़ेगी परेशानी गौरतलब है कि जैसलमेर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। ऐसे में दिन के समय तीन घंटे की घोषित बिजली कटौती ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह तकनीकी रखरखाव बेहद जरूरी है। कार्य पूरा होते ही दोपहर 1 बजे के बाद आपूर्ति दुबारा सुचारू कर दी जाएगी।