नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया हैं। इनमें से दिनेश बिवाल के बीजेपी से संबंध होने पर ​सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वह पहले बीजेपी के युवा मोर्चा का पदाधिकारी रह चुका है। दिनेश बिवाल के फेसबुक पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ फोटो है। जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के पोस्टर लगाने के फोटो भी अपलोड हैं। नीट पेपर लीक के आरोपियों के बीजेपी से संबंध होने पर कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी नेताओं से जवाब मांगते हुए तल्ख टिप्पणियां की हैं। गहलोत बोले- आरोपी भाजपा पदाधिकारी, इसीलिए पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा- NEET पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है। क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने NEET पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया और कोई FIR दर्ज नहीं की? डोटासरा बोले- नीट पेपर लीक के आरोपी शिक्षा मंत्री के नजदीक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा- ये बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है कि NEET पेपर लीक में जयपुर के जिन दो आरोपियों दिनेश बिंवाल और मांगीलाल का नाम सामने आ रहा हैं, वो जयपुर ग्रामीण में भाजपा पदाधिकारी और भाजपा सरकार के मंत्री व विधायकों के करीबी बताए जा रहे हैं। डोटासरा ने लिखा- 22 लाख युवाओं के भविष्य को बेचने वाले आरोपियों की तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रही हैं। कोई जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है, तो कोई शिक्षा मंत्री और चौमूं से भाजपा के पूर्व विधायक का खास। आखिर भाजपा और पेपर लीक माफियाओं के बीच क्या रिश्ता है? डोटासरा ने लिखा- ऐसे में सवाल और गंभीर हो जाता है कि आखिर भाजपा और पेपरलीक माफियाओं के बीच क्या रिश्ता है? देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, उनके सपनों को बेचा गया है,अगर भाजपा का इन आरोपियों से कोई संबंध नहीं, तो उन्हें आगे आकर स्पष्ट करना चाहिए। जूली का तंज- बीजेपी नेता के कारण छिपाए रखा मामला नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा- NEET पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है। क्या राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसी कारण से 9 दिन तक पेपर लीक को छिपाए रखा और FIR दर्ज नहीं की? ये खबर भी पढ़िए- 120+ सवाल हूबहू मिले, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले माफियाओं के पास पहुंचा पेपर माफिया ने पेपर लीक को छिपाने के लिए इसे 'गेस पेपर' का नाम दिया, ताकि जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। (पढ़िए पूरी खबर)