भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बुधवार को पाली पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने नीट पेपर लीक होने, पंचायत चुनाव में देरी होने और देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने जैसे वालों के जवाब देते हुए कहा कि। सवाल - नीट का पेपर लीक हुआ, केंद्रीय शिक्षा मत्री के इस्तीफा की विपक्ष मांग कर रहा है? जवाब- केरल से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय होगी कि किसी लेवल पर गड़बड़ी हुई। कुछ आरोपी गिरफ्तार भी हुए है। इस मामले में राजस्थान का कोई लेना-देना नहीं है। यहां पेपर लीक नहीं हुआ। रही बात विपक्ष की तो उसे इस मामले में बोलने का कोई हक नहीं है। उनके समय 17 बार पेपर लीक हुए। हमने तो तुरंत परीक्षा रद्द की ओर फिर से जल्द परीक्षा हो जाएगी। अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं भरनी पड़ेगी और न ही वापस रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पेपर इस बार दूसरा मिलेगा। केरल से पेपर लीक हुआ वहा हमारा कोई शासन नहीं है। सवाल- पंचायत चुनाव लेट हो रही है, भाजपा को हार की चिंता है? जवाब- विपक्ष केवल बेबुनियाद बात कर रहे है। 73 उपचुनाव हुए उसमें से 63 चुनाव जीते है। हमें हार की चिंता नहीं है। विपक्ष को 63 जगह हारी मिली। चाह वह स्थानीय निकाय हो या पंचायत चुनाव। हमने तय किया कि वन स्टेट वन इलेक्शन हो। एक बार चुनाव हो जाए फिर साढ़े चार साल तक कोई चुनाव नहीं होने चाहिए क्योंकि चुनाव में पूरी मशीनरी लग जाती है। ऐसे में काम-काज रुक जाता है। सवाल - विपक्ष का आरोप है कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं, अब प्रधानमंत्री सोना नहीं खरीदने की सलाह दे रहे हैं? जवाब- प्रधानमंत्री मोदी ने फिजूलखर्ची नहीं करने की सलाह दी है। शादी में सोना खरीदो, स्टॉक में रखने की जरूरत नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भी अपने समय में सलाह दी थी कि सोना मत खरीदो। प्रधानमंत्री मोदी की सलाह अच्छी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने मंत्रियों को कहा कि गाड़ियों का लवाजमा लेकर मत निकलो ताकि डीजल-पेट्रोल की बचत हो।