राजस्थान में सोमवार दोपहर बाद कई जिलों में मौसम बदला। श्रीगंगानगर में बरसात हुई। सीकर में आंधी चली। मौसम विभाग ने मंगलवार को 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम के असर से बादल छाने के साथ आंधी चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिर सकते हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 7 अप्रैल को रहेगा, जब पूरे प्रदेश में बादल छा सकते हैं। अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। 9 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होगा और प्रदेश में मौसम फिर से ड्राय हो जाएगा। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…