टोंक में निवाई-जयपुर रोड पर स्थित रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी और राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता के आगमन पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। रिसोर्ट संचालक मोहित टेलर ने राजीव दत्ता का तिलक लगाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, साफा-दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर तालेड़ा उप-अधीक्षक राजेश टेलर, रिसोर्ट के महाप्रबंधक, प्रबंधक और टीम मेंबर मौजूद थे। राजीव दत्ता ने रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस का अवलोकन किया और इसकी राजस्थानी हेरिटेज शैली, पारंपरिक हैंड पेंटिंग, वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- जयपुर और कोटा के बीच यह रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग, सामाजिक समारोहों, कॉर्पोरेट आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेतरीन और सुविधाजनक जगह है। डेस्टिनेक्शन वेडिंग वेन्यू बनकर उभरा दत्ता ने कहा- दूसरे राज्यों से आने वाले गेस्ट के लिए यह जगह अपनी उत्कृष्ट लोकेशन, शानदार आतिथ्य, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्राकृतिक वातावरण के कारण आदर्श डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू बनकर उभर रहा है। राजीव दत्ता ने रिसोर्ट के मुस्कान रेस्टोरेंट में परोसे गए व्यंजनों की भी तारीफ की। रिसोर्ट की मेहमनानवाजी, व्यवस्थाओं और स्टाफ की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रिसोर्ट प्रबंधन ने कहा कि रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस का उद्देश्य देशभर से आने वाले अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं का यादगार अनुभव प्रदान करना है।