राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3626 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए आज शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। इसके बाद काउंटिंग शुरू हुई और देर रात तक नतीजे आए। नागौर में मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाडा ग्राम पंचायत से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर 737 वोटों से सरपंच का चुनाव जीत गईं। जोधपुर के भोपालगढ़ और बोरूंदा में पथराव इससे पहले जोधपुर में वोटिंग के समय हंगामा कर रहे 50 के करीब लोगों को डिटेन किया। 20 से ज्यादा गाड़ियों को जब्त किया। भोपालगढ़ और बोरूंदा में पथराव हुआ। सीकर के खंडेला में हंगामा-लाठीचार्ज अलवर के उमरैण में बिना सील के मतपेटी मिलने पर हंगामा हो गया। सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर विवाद हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और सरपंच प्रत्याशी के पति हिरासत में ले लिया। …. ये भी पढ़िए… कोटपूतली-बहरोड़ । दौसा । झुंझुनूं । राजसमंद । बाड़मेर । डूंगरपुर । जालोर । भीलवाड़ा । बीकानेर । पाली । करौली । झालावाड़ । बांसवाड़ा । अलवर । उदयपुर । जोधपुर । कोटा । जयपुर । अजमेर । सीकर । सिरोही । पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…