जयपुर में पंचायतीराज स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘चुनाव करवाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार को जल्द चुनाव करवाने की चेतावनी दी। इससे पहले मुख्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसे सीपी जोशी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) ने संबोधित किया। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव ने कहा- पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर करवाना संवैधानिक दायित्व है। चुनाव नहीं करवाना संविधान के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। राज्य सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था को कमजोर किया है। यह अभियान अब पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। गांव-गांव तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्राएं और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, ताकि इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी ये 2 PHOTOS… विकास कार्य ठप होने का आरोप पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन डागर ने कहा- चुनाव नहीं होने से ग्रामीण विकास प्रभावित हुआ है। पंचायतों और जिला परिषदों के कार्य रुक गए हैं और फंड का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। सरकार पर राजनीतिक आरोप वहीं, सुनील शर्मा (जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष) ने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी और सरकार पर चुनाव करवाने का दबाव बनाएगी।