राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर आज शाम अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में बैंड डिस्प्ले और लाइट शो होगा। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 8.30 बजे तक चलेगा और इसे कोई भी फ्री में देख सकता है, इसलिए यहां अच्छी खासी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसी वजह से शाम के समय आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ेगा। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने पहले से प्लान तैयार किया है। कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा, कुछ जगहों पर एंट्री बंद रहेगी और पार्किंग को लेकर भी सख्त व्यवस्था लागू की गई है। ऐसी रहेगी ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के जवान पारंपरिक ड्रेस में परफॉर्म करेंगे। पाइप और ब्रास बैंड देशभक्ति धुनें जैसे “सारे जहां से अच्छा” बजाएंगे और अल्बर्ट हॉल पर खास लाइट शो भी देखने को मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।