पाली जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने 5 जुलाई को तीन अलग-अलग तबादला सूची जारी कर कुल 196 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें 138 हेड कांस्टेबल और 58 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं। साथ ही 125 नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों को नई नियुक्ति और नई पोस्टिंग भी दी गई है। तीन अलग-अलग सूची में जारी हुए आदेश पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन की ओर से जारी आदेशों में तीन अलग-अलग तबादला सूची जारी की गई। इन आदेशों के तहत जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों की नई पोस्टिंग की गई है। 125 नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों को मिली नई जिम्मेदारी जारी सूची में 125 नव पदोन्नत हेड कांस्टेबलों को नई नियुक्ति और पदस्थापन दिया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन से फील्ड में भेजे गए कई हेड कांस्टेबल तबादला सूची की खास बात यह रही कि पुलिस लाइन में तैनात कई हेड कांस्टेबलों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है। उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों और चौकियों में तैनात किया गया है, ताकि वहां अनुभवी पुलिसकर्मी उपलब्ध रह सकें। जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले की पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाना और थानों में जरूरी स्टाफ उपलब्ध कराना है।