कोटपूतली के भैंसलाना और बिठलोदा क्षेत्रों में मंगलवार को दो घंटे बिजली कटौती होगी। यह कटौती सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। एईएन विजेश यादव ने बताया- 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर मेंटेनेंस के कारण यह कटौती की जाएगी। इस दौरान 33 केवी भैंसलाना फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे 33 केवी जीएसएस भैंसलाना और बिठलोदा से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी दो घंटे के लिए बंद कर दी जाएगी।