बांसवाड़ा के पीपलवा ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) से जुड़े क्षेत्रों में आज साढ़े 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शटडाउन घोषित किया है। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया, आजाद नगर, आनंद विहार, ट्रांसपोर्ट नगर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन विद्युत विभाग के अनुसार मानसून और अन्य तकनीकी कारणों को देखते हुए बिजली लाइनों का आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसी वजह से पीपलवा जीएसएस से जुड़ी बिजली सप्लाई रविवार सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब साढ़े छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद शटडाउन के दौरान मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एरिया, आजाद नगर, आनंद विहार और ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों से जुड़े आसपास के अन्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।