कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो उनसे कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में पूछताछ न करके, आरएएस भर्ती-2018 और उस भर्ती में इंटरव्यू से जुड़े सवाल किए गए। इसी भर्ती में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों का भी RAS में चयन हुआ था। बता दें कि डॉ. शिव सिंह इंटरव्यू के संबंध में बनाए गए बोर्ड में शामिल थे। SOG ने शिव सिंह से यह पूछताछ बाबूलाल कटारा से मिले इनपुट के आधार पर की। लेकिन इस दौरान बाबूलाल कटारा RPSC में नहीं थे। बुधवार सुबह 10 बजे से SOG मुख्यालय में शिव सिंह से पूछताछ जारी है। 10 मई जारी किया था नोटिस एसओजी थाने में कृषि व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 में हुई गड़बड़ी के मामले में एसओजी ने RPSC के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। एसओजी के एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा ने 10 मई को नोटिस भेजकर शिव सिंह को 11 मई को सुबह 10 बजे एसओजी मुख्यालय में पेश होने को कहा था। एसओजी ने पहले शिव सिंह को व्हाट्सएप पर नोटिस भेजा, जो उन्हें 10 मई को शाम 5:08 बजे मिला। बाद में 11 मई को रात 9:12 बजे नोटिस की हार्ड कॉपी भी दी गई। हालांकि, शिव सिंह ने एसओजी को लिखित में जवाब दिया कि इतने कम समय में उनके लिए पहुंचना संभव नहीं है। जवाब में कहा- रिटायरमेंट हो चुका था नोटिस के जवाब में डॉ. शिव सिंह ने लिखा- कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा- 2022 पेपर लीक मामले से पहले ही मैं रिटायरमेंट हो चुका था। 29 जनवरी 2022 को मेरा कार्यकाल पूरा हो गया था। कृषि व्याख्याता भर्ती परीक्षा का जो विज्ञापन था, वह 28 अप्रैल 2022 को जारी हुआ था। जो कि मेरे कार्यकाल खत्म होने के बाद जारी किया गया था। इसकी परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में मेरा कोई लेना देना नहीं रहा, ना ही इस बाबत मेरे को कोई जानकारी है। इस जवाब में शिव सिंह ने अपने मेडिकल स्वास्थ्य बातों का भी हवाला दिया था। हालांकि 12 मई को डॉ. शिव सिंह एसओजी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। -- यह खबर भी पढ़िए… पेपरलीक मामला- RPSC के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ तलब:स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़े केस में पूछताछ हुई; RPSC के एक यूडीसी को भी पकड़ा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से जुड़े पेपर लीक मामलों में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच अब बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। जांच एजेंसी ने RPSC के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ के बाद मंगलवार शाम को छोड़ दिया। वहीं, बुधवार सुबह 10:30 बजे फिर से बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर