सामोद बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे दो भाइयों को रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। हादसा जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में NH-52 पर राजावास के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को टाटियावास टोल पेट्रोलनिंग टीम की एंबुलेंस से जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। जहा जयपुर निवासी बड़े भाई गजेंद्र सिंह (22) को डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल छोटे भाई दिव्यम (18) का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परपिजनों को सौंप दिया। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग छुटा। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTO'S सामोद बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे दोनों भाई हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि दोनों भाई बाइक से सामोद स्थित वीर हनुमान जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रॉन्ग साइड आ रहे टक्कर मारने के बाद दोनों युवक घायल हो गए थे। एंबुलेंस ड्राइवर पांचुराम, नर्सिंग स्टाफ पवन जाट ने दोनों घायलों को जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है। हर मंगलवार को जाते हैं सामोद बालाजी मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि गजेंद्र ग्रेजुएशन कर रहा था और दिव्यम 10वीं पास है। दोनों हर महीने मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करने जाते थे।