राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स अब अपने होम ग्राउंड जयपुर पहुंच चुकी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन का पहला घरेलू मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 25 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर शहर में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ से गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां बड़ी संख्या में मौजूद फैंस ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर टीम की झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ियों के लिए नारे लगाए और राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर समर्थन दिखाया। राजस्थान रॉयल्स अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी इस IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है। इनमें से 5 मैचों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है और अब जयपुर के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की तैयारी है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने SMS स्टेडियम में किया अभ्यास जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में टीम चाहेगी कि अपने पहले होम ग्राउंड के मैच में जीत हासिल कर फैंस को यादगार तोहफा दिया जाए। टीम मैनेजमेंट भी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की रणनीति पर काम कर रहा है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभ्यास किया। टीम के खिलाड़ी नेट्स पर लंबे समय तक पसीना बहाते नजर आए। कप्तान ईशान किशन मैदान पर रनिंग करते हुए अपनी फिटनेस पर फोकस करते दिखे। वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सहित अन्य बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस करते नजर आए। 25 को होगा मैच सनराइजर्स हैदराबाद भी इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। टीम जयपुर की परिस्थितियों को समझने और मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में शनिवार का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब शनिवार के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां घरेलू समर्थन से उत्साहित राजस्थान रॉयल्स होगी। वहीं दूसरी ओर चुनौती पेश करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद तैयार है। जयपुर का SMS स्टेडियम एक बार फिर IPL के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में IPL-मैच के स्टूडेंट्स के टिकट 4-घंटे में बिके:SMS स्टेडियम में 1800 कीमत का टिकट 500 रुपए में मिला; टिकट नहीं मिलने युवाओं ने फाड़े बैनर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जयपुर में पहला मैच 25 अप्रैल को होगा। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में दिया गया। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखे सभी टिकट गुरुवार को करीब 4 घंटे में बिक गए। वहीं दोपहर तक टिकट खत्म होने पर जिन युवाओं को टिकट नहीं मिले उन्होंने काउंटर पर लगे बैनर फाड़ दिए। (पूरी खबर पढ़ें)