पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के खिंवादी गांव में गुरुवार को शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राजसिंह के प्रथम बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान खिवांदी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके गांव के स्कूल का नामकरण शहीद ऋषिराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिवांदी किया गया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह का 9 जुलाई 2025 को चूरू के भानुदा के पास जेगुआर विमान क्रेश होने से शहीद हो गए थे। शहीद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव समारोह में बलिदानी योद्धा फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह के जीवन एवं उनके बलिदान पर चर्चा की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके शहीद के पिता जसवंत सिंह देवड़ा, माता एवं दादी का सम्मान किया गया। विद्यालय नामकरण की पट्टिका का अनावरण हुआ। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए से सामुदायिक भवन तथा शहीद की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव आगे बढ़ाने की घोषणा की। ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत ने कहा कि ऋषिराज सिंह का बलिदान युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। समारोह में एएसपी चैन सिंह महेचा, सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुम्हार, सीओ जितेंद्र सिंह राठौड़, सीओ सुमेर सिंह राठौड़, सुमेरपुर सदर थाना अधिकारी भगाराम मीणा, पूर्व सरपंच रुपाराम देवासी, कुंदन सिंह बलाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जोगाराम पटेल, मानवेंद्र सिंह जसोल, पूर्व सांसद पुष्प जैन, किसान नेता जयेन्द्र सिंह गलथनी, सरस डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठियां, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष यशपालसिंह कुम्पावत, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, समारोह में बलिदानी योद्धा के साथी वायु सेना के अधिकारी तथा खिवांदी गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह को श्रद्धाजंलि दी।